अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2026: बिहार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) 2026 के अवसर पर 02 दिसंबर 2026 को लखीसराय संग्रहालय, बालगुदर, लखीसराय, बिहार में बिहार राज्यस्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। AIAPD एवं Bihar Association of Persons with Disabilities (BAPwD), बिहार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकारों, सम्मान, समान अवसर एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सम्मानित करना है। बिहार सरकार, कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग तथा Bihar Awards Ceremony Team के विशेष सहयोग से आयोजित यह समारोह एक समावेशी, समतामूलक एवं सशक्त बिहार के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

वेबसाइट: www.bapwd.org

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top