बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज (BAPwD) की ओर से दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। एक प्रमुख पेट्रोल पंप चेन में Retail Store Associate, Air Check Attendant एवं Traffic Warden के पदों पर भर्ती की जा रही है।
इस भर्ती में श्रवण दिव्यांगता, चलन-संबंधी दिव्यांगता एवं बौनापन वाले योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल मुजफ्फरपुर एवं बेगूसराय (बिहार) में होगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹13,000 से ₹15,000 प्रतिमाह वेतन के साथ PF, ESIC, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज़ एवं PPE किट जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 प्रतीक्षा: 9911679853
📞 डॉ. शिवाजी कुमार: 9431015499
🌐 वेबसाइट: www.bapwd.org
BAPwD की यह पहल दिव्यांगजनों को समान अवसर, आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
