दिनांक: 17 फरवरी 2026 | नई दिल्ली
एक कॉल, कई ज़िंदगियाँ बदल सकता है!
नई दिल्ली: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय हेल्पलाइनों के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को त्वरित सहायता, मार्गदर्शन एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मंत्रालय का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक समय पर सहयोग पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति संकट की स्थिति में स्वयं को असहाय न महसूस करे।
मंत्रालय द्वारा संचालित प्रमुख हेल्पलाइन सेवाएँ निम्नलिखित हैं:
14567 – एल्डर लाइन हेल्पलाइन: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता एवं संरक्षण।
14566 – अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अत्याचार राष्ट्रीय हेल्पलाइन: उत्पीड़न एवं अन्याय के मामलों में मदद।
14446 – राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन: नशा छोड़ने के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन।
14427 – ट्रांसजेंडर समुदाय राष्ट्रीय हेल्पलाइन: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सहायता सेवाएँ।
14473 – कचरा बीनने वालों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन: सामाजिक सुरक्षा एवं सहयोग।
इन सभी हेल्पलाइन सेवाओं की विशेषताएँ हैं — निःशुल्क, गोपनीय और 24×7 उपलब्धता।
मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ उठाएँ, क्योंकि मदद बस एक कॉल दूर है।
